गोरखपुर

‘सबसे पहले तीर मुझ पर दगता है, सहना पड़े तो…’, नाले वाली जगह पर मकान के जवाब में सांसद रविकिशन का CM योगी को जवाब

UP Politics: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद रविकिशन के मकान वाली जगह को लेकर बयान दिया। जिसके जवाब में सांसद रविकिशन ने कहा कि सबसे पहले तीर उन्हीं पर ही दगता है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2025, 1:06 PM IST
MP RaviKishan and cm yogi
सीएम योगी को सांसद रविकिशन ने दिया जवाब। फोटो सोर्स-फेसबुक

UP Politics: CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गोरखपुर में 177 परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद रविकिशन के मकान की जगह को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि सांसद और अभिनेता रविकिशन ने रामगढ़ ताल इलाके में नाले की जगह पर मकान बना लिया है।

सीएम योगी का सांसद रविकिशन के मकान की जगह पर बयान

सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस बारे में बोल दिया था कि कोई भी निर्माण जल निकासी की जगह होने पर परेशानी हो सकती है। कहां-कहां नाले पर मकान बना है ये सब मशीन पकड़ लेती है। मामले के लेकर सांसद रविकिशन का भी बयान सामने आया है। सांसद रविकिशन ने कहा कि उन्होंने रात को सब चेक किया, अब आप लोग चेक कर लें कि उनके मकान के नीचे नाला कहां है। उन्होंने जीडीए का मकान होने की भी बात कही है।

तीर सहने के लिए मैं तैयार हूं- सांसद रविकिशन

रविकिशन ने कहा कि वह अभिनेता होने के साथ-साथ सांसद भी हैं। उनके बारे में कोई भी बात होती है तो वह तुरंत ही वायरल हो जाती है। इसका फायदा लोगों को होता है और वह सतर्क हो जाते हैं। रविकिशन ने कहा कि उन तक पहुंची बात जनता तक संदेश बनकर पहुंचती है। संदेश चाहे किसी भी बहाने से जाए, अगर ऐसा करने के लिए उन्हें तीर सहना पड़े तो वह तैयार हैं।

2017 के बाद उत्तर प्रदेश में आया बदलाव

सांसद रविकिशन ने कहा कि CM योगी एक तीर छोड़ते हैं, और वह तीर सबसे पहले उन्हीं पर ही दगता है। लेकिन सीधा 25 करोड़ की जनता तक वह पहुंचता है। गोरखपुर की जनता खुद ही मकानों स्थिति चेक करने लगी थी कि कहीं उनका मकान भी तो अतिक्रमण की जद में तो नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने बुलडोजर की गूंज प्रतीक बनने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले खुद डर कर पीछे हटने लगे हैं। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में यही बदलाव आया है।

Updated on:
25 Jul 2025, 1:06 PM IST
Published on: