गोरखपुर

गोरखपुर में आपसी रंजिश में हत्या, हमलावरों ने मृतक के घर में की आगजनी और तोड़फोड़

गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा इलाके में शिवधनी(54) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले गांव में ही विवाद हुआ था। इस हत्याकांड को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक के बेटे ने गीडा थाने की पुलिस पर हत्यारों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।
2 min read
Dec 03, 2024
Feature image

मंगलवार को गोरखपुर में गीडा क्षेत्र के अमटौरा गांव में आपसी विवाद में हत्या हो गई। दो पक्षों के बीच कई दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष ने अपने लाइसेंसी असलहे से दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी।जिसमें रामधनी निषाद (55) की गोली लगने से मौत हो गई। इस फायरिंग में मृतक की पत्नी हेमलता को भी गोली का छर्रा लगा है। जबकि, बेटा भी घायल है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गोली मारने के बाद मृतक के घर में आगजनी, तोड़फोड़

गोली मारने के बाद हमलावरों ने मृतक के घर में तोड़फोड़ किया और घर के बाहर छप्पर और अन्य सामान में आग लगा दिए। जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। वहीं, हमलावर पक्ष से भी पटेश्वरी सिंह की पत्नी विजरा देवी घायल हुई हैं। पुलिस उन्हें भी अपस्ताल ले गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

SSP घटनास्थल का किए निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। SSP ने बताया, एक दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आज फिर दोबारा से विवाद हुआ और एक पक्ष की फायरिंग में दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है। मामले की पड़ताल की जा रही है, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को हुआ था विवाद, पुलिस ने कराया समझौता

जानकारी के मुताबिक गीडा इलाके के अमटौरा गांव के रहन पटेश्वरी सिंह और रामधनी निषाद ​में किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों के मुताबिक, सोमवार को मृतक के परिवार में कोई कार्यक्रम था। इस दौरान साइकिल खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। इस विवाद में रामधनी ने पटेश्वरी सिंह की पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया था। जिसमें महिला घायल हुई थीं। ग्रामीणों का कहना है कि मामला पुलिस के पास भी पहुंचा था लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

मंगलवार को दोपहर में बढ़ा विवाद, मृतक को लाइसेंसी असलहे से मारी गोली

मंगलवार की दोपहर भी दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पटेश्वरी सिंह के बेटे टिकलू सिंह ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें रामधनी निषाद को गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।गोली मारने के बाद हमलावर मृतक के घर में तोड़फोड़ किए और घर के बाहर छप्पर और अन्य सामान में आग लगा दिए। जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई।

Updated on:
03 Dec 2024 11:03 pm
Published on:
03 Dec 2024 08:07 pm