7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Seva jyoti yatra: गोरखपुर क्लब से निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, सांसद रवि किशन ने दिखाई सहभागिता

Gorakhpur news: गोरखपुर में आज (7 अक्टूबर 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

सांसद रविकिशन (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Gorakhpur news; भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संकल्प के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। गोरखपुर क्लब से निकली सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उत्साह के साथ सहभागिता की।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक रमेश प्रताप गुप्ता, राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, विधायक विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, श्रवण निषाद, फतेहबहादुर सिंह, पूर्व महापौर सत्या पांडेय तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी सरकार की नीतियां

गोरखपुर क्लब से शुरू हुई यात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा से राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।सांसद रवि किशन सहित मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि सेवा, सुशासन तथा राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

क्या है "सेवा ज्योति यात्रा"

"सेवा ज्योति यात्रा" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की जनजागरण एवं जनकल्याण अभियान है, जो सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहा है। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य है


1. केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना
2. अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना
3. विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को समर्पित करना
सेवा, समर्पण, निष्ठा और राष्ट्र-संकल्प का प्रतीक बनाना

गोरखपुर संगठनात्मक क्षेत्र के सभी 12 जिलों में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर सहित अन्य आसपास के जिले।