6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, वारदात के बाद आरोपी फरार

Gorakhpur news: मंगलवार की शाम चौरीचारा थानाक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब विवाद के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग की घटना हो गई, गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली(सोर्स: अनूप शुक्ला)

Firing on HS: गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बातचीत के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हिस्ट्रीशीटर मार्कंडेय निषाद को गोली मार दी गई। गोली छाती और पेट के बीच लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एम्स में भर्ती कराया गया, पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मार्कंडेय निषाद को उपचार के लिए एम्स गोरखपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

एसपी नॉर्थ, राजेश गुनावत

प्रारंभिक जांच में गोली चलाने वाले आरोपी के रूप में हरीश बिंद का नाम सामने आया है। वारदात के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी नॉर्थ राजेश गुनावत ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस घटना के कारणों और विवाद की पूरी पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज, दबिश जारी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके। साथ ही वारदात के समय मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट की जाएगी। गोली लगने से घायल मार्कंडेय निषाद का आपराधिक इतिहास भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी नजर रख रही है।