गोरखपुर

एक माशूका, दो प्रेमी, एक दिन मिलकर अंजाम दे दिया इस खतरनाक…

त्रिकोणीय प्रेम कहानी

less than 1 minute read
एक साथ तीन लोगों से करती थी प्यार, खुला राज तो सब दंग रह गये

गोरखपुर के बड़हलगंज में ठेले पर मिले युवक की लाश के प्रकरण का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। प्रेम प्रसंग में हत्या को अंजाम दिया गया। लड़की के प्रेम में एक युवक ने लड़की के ही दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी है। पुलिस ने लड़की को भी आरोपी बनाया है।
बड़हलगंज कोतवाली के महदेवा के अवधेश कुमार की लाश शनिवार को एक ठेले पर मिली थी। अवधेश हनुमानगढ़ी मोहल्ले में प्लाईवुड की दुकान में काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात में वह घर से निकला था अगले दिन शनिवार को ठेले पर उसका शव मिला।
शव मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। दो दिनों में ही हत्या का खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार अवधेश जिस मोहल्ले में काम करता था उसी मोहल्ले की एक युवती से उसको प्रेम हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। इसी बीच लड़की के जीवन में एक दूसरा प्रेमी आ गया। लालगंज का रहने वाला मुन्ना उर्फ वसीम भी लड़की से प्रेम करने लगा।
एक ही लड़की के प्यार में दो-दो युवक पड़ गए। पुलिस के अनुसार वसीम को लड़की के साथ अवधेश के संबंध नागवार लगने लगा। उसने कई बार अवधेश को मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। फिर आरोपियों ने अवधेश को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। एक दिन उसे बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने अवधेश की हत्या के आरोप में उसकी प्रेमिका, लड़की के दूसरे प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Video योगी के क्षेत्र में स्कूटी से निकली यह महिला अधिकारी…
Published on:
29 Oct 2018 10:43 am
Also Read
View All