गोरखपुर

हत्या या आत्महत्या…बेटा लड़की लेकर भागा, पिता की लाश नाले में मिली…परिजनों से संपर्क नहीं

शुक्रवार सुबह गुलहरिया थानाक्षेत्र के चित्रकूट टोला के पास चौरहिया नाला में उतराता हुआ शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, नाले में मिली अधेड़ की लाश

शुक्रवार सुबह गुलरिहा थाना क्षेत्र में चित्रकूट टोला के पास चौरहिया नाला में एक बुजुर्ग की लाश मिली है। जिसकी पहचान राजाराम (50) के रूप में हुई। वह जंगल डुमरी नंबर एक के नारायण टोला में रहते थे।

नाले में लाश देखते ही स्थानीय लोग फौरन पुलिस को सूचना दिए, गुलरिहा थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें

Ghaziabad Suicide Case: बेटियों की मौत के बाद पिता चेतन की बढ़ी मुश्किल, अब खाली करना पड़ेगा घर

लड़की वालों के दबाव से परेशान होकर घर छोड़े

ग्रामीणों ने बताया कि नारायणपुर टोला के रहने वाला राजाराम मजदूरी करता था, उसकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि एक बेटा गुलरिहा इलाके की ही एक लड़की को लेकर भागा गया है। इसको लेकर लड़की के घर वाले काफी दबाव बना रहे थे, इस कारण लड़के के परिजन काफी परेशान थे। रोज रोज की धमकी से बचने के लिए परिवार सहित राजाराम परिवार सहित कहीं चले गए।

शुक्रवार की सुबह नाले में मिली राजाराम की लाश

इसी बीच शुक्रवार सुबह 8 बजे घर से कुछ दूर नाले में उतराता हुई लाश देखी गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल गुलरिहा थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर लाश कब्जे में ले लिया, इसकी पहचान राजाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने भी परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई सूचना नहीं मिली।

ये भी पढ़ें

इटावा में युवती ने प्रेमी के घर में खाया जहरीला पदार्थ, शादी से कर रहा था इंकार

Published on:
13 Feb 2026 12:22 pm
Also Read
View All
क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बोले…यह राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक सतत यात्रा का उत्सव है

सीएम योगी का बड़ा ऐलान…प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमा पर लगेगा छत्र, जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी…बोले, राष्ट्रवादी परिवार आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है