गोरखपुर

“मेरा कार्यालय ही मेरा प्रतिनिधि है”, कोई व्यक्तिगत प्रतिनिधि नहीं है : रविकिशन, सांसद BJP

रवि किशन शुक्ला ने यह भी कहा कि पारदर्शी और उत्तरदायी जनसेवा के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि जनता से सीधा संवाद बना रहे और प्रतिनिधित्व के नाम पर कोई गलतफहमी या दुरुपयोग न हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 7:09 PM IST
Feature image

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बयान जारी कर जनता को स्पष्ट संदेश दिया कि वर्तमान में उनका कोई व्यक्तिगत प्रतिनिधि अथवा सांसद सहयोगी नियुक्त नहीं है। उन्होंने कहा “मेरा कार्यालय ही मेरा प्रतिनिधि है"। लोकसभा क्षेत्र के भीतर या बाहर कोई भी व्यक्ति न तो मेरा प्रतिनिधि है और न ही अधिकृत सहयोगी। इस संबंध में किसी प्रकार का भ्रम न रखें।

कोई व्यक्तिगत प्रतिनिधि नहीं, सांसद कार्यालय ही प्रतिनिधि

सांसद ने बताया कि पूर्व में मंडलवार और विधानसभा स्तर पर जो प्रतिनिधि नियुक्त थे, उन्हें लगभग एक वर्ष पूर्व ही भंग कर दिया गया है। तब से अब तक किसी को भी पुनः प्रतिनिधि या सहयोगी के रूप में अधिकृत नहीं किया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी नागरिक, समर्थक या कार्यकर्ता को कोई सुझाव, शिकायत या कार्य संबंधी जानकारी देनी हो, तो वह सीधे तारामंडल क्षेत्र स्थित उनके आधिकारिक सांसद कार्यालय अथवा आवास पर संपर्क कर सकता है। सांसद कार्यालय ही सभी जनसंपर्क, कार्य समन्वय और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत माध्यम है।

Updated on:
20 Apr 2025, 7:09 PM IST
Published on: