गोरखपुर

मेरे बेटे के हत्यारों को मारा जाए, छात्र की हत्या के बाद मां, पिता हुए बदहवास…आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज पर लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव में सोमवार की देर रात पशु तस्करों ने छात्र दीपक गुप्ता को अगवा कर गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद गांव में बवाल मच गया।

less than 1 minute read
Sep 16, 2025
फोटो सोर्स: फाइल फोटो, छात्र की हत्या के बाद गोरखपुर बे भारी बवाल

मंगलवार की सुबह पिपराइच क्षेत्र में छात्र की हत्या की खबर फैलते ही आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर–पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर चार थानों की फोर्स पहुंच गई। सुबह दस बजे भीड़ और पुलिसवाले आमने-सामने थी ,भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। थोड़ी ही देर में भीड़ बेकाबू हो है और पथराव शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। ग्रामीण स्थानीय जंगल घुसड चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

देवरिया में भीषण सड़क दुर्घटना, दो छात्रों की मौत…तेज रफ्तार बनी काल, उजड़ गए दो परिवार

मां बोली…बेटे के हत्यारों को भी मारा जाए

इधर बेटे की हत्या के बाद मां सीमा बदहवास हो गई है, उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सभी तस्करों को मार दिया जाए, तभी मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। पिता दुर्गेश गुप्ता को परिजन और ग्रामीण संभाले हुए हैं। पिता ने SDM को लेटर सौंपा, कहा कि एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। पूरे क्षेत्र में काफी तनाव व्याप्त है।

DIG, SSP भी मौके पर पहुंचे

सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने बताया कि सोमवार रात में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। शासन-प्रशासन की ओर से परिवार के लोगों की ओर से दिए गए मांग को स्वीकार कर लिया गया है। इनकी ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रात में एक पशु तस्कर पकड़ा गया था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है। गोरखपुर में DIG शिवसिंपी चनप्पा और SSP राजकरण नय्यर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अधिकारियों हालात का जायजा लिया। इसके अलावा परिजनों से बातचीत भी की।

ये भी पढ़ें

परिवार की रोजी-रोटी छिनी तो खत्म कर ली जिंदगी, ई-रिक्शा चालक ने पेड़ से लटककर दी जान
Updated on:
16 Sept 2025 09:22 pm
Published on:
16 Sept 2025 12:20 pm
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार