26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया में भीषण सड़क दुर्घटना, दो छात्रों की मौत…तेज रफ्तार बनी काल, उजड़ गए दो परिवार

देवरिया जिले में मंगलवार दो परिवाओं के लिए ब्लैक ट्यूजडे बन गया, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन छात्र सड़क पर खड़ी ट्रक से जा भिड़े।

less than 1 minute read
Google source verification

देवरिया

image

anoop shukla

image

Bike hit truck, two student died

Sep 16, 2025

Up news, Deoria avcidebt

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, तेज रफ्तार में बाइक सवार छात्र ट्रक से भिड़े

मंगलवार का दिन दो परिवारों के लिए काला मंगलवार बन गया, बता दें कि जिले में सुबह आठ बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे पर स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक खड़ी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। मृतक छात्रों में आर्यन निवासी बिशनपुर, ऋतिक चौहान निवासी सेमरा शामिल हैं। तीसरा छात्र अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में कक्षा 10 का छात्र है।

स्कूल जा रहे छात्रों की बाइक खड़ी ट्रक में घुसी, दो छात्रों की मौत

परिजनों के मुताबिक ऋतिक अपने मामा के घर बैतालपुर में रहकर पढ़ाई करता था। तीनों छात्र राजकीय इंटर कॉलेज और होली एंजल्स स्कूल जा रहे थे। पुरवा चौराहे पर उनकी बाइक तेज रफ्तार में डीसीएम से तेज आवाज के साथ टकरा गई।आसपास के लोगों ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने आर्यन और ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। अंकित को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, आग कानूनी करवाई की जा रही है।