गोरखपुर

BJP व Yogi सरकार दोनों परेशान: मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री व कई मंत्री जीत के लिए घूमेंगे नगरी-नगरी द्वारे द्वारे

गोरखपुर नगर निगम के मेयर व 70 पार्षदी की सीट जीतने के लिए संगठन व पूरी सरकार उतरेगी
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 12:14 PM IST
yogi adittyanath
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

गोरखपुर। केंद्र व प्रदेश में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाने वाली बीजेपी, शहर की सरकार बनाने के लिये संगठन व सरकार को उतार जनता का समर्थन पाने की कोशिश में लगने जा रही। विपक्ष के तीखे वार को निष्फल करने में जुटी बीजेपी इस बार भी बड़े नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से अलावा मंत्रियों को नगरी-नगरी द्वारे-द्वारे धूल फंकवाने जा रही। सभी भाजपाई दिग्गज नुक्कड़ सभा कर शहरी मतदाताओं को रिझाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह शहर गोरखपुर में मेयर व 70 पार्षदी की सीटों के लिए बीजेपी की पेशानी पर बल पड़ने लगे हैं। जीत की रणनीति बनाने में जुटी बीजेपी ने शहर को चार जोन में बांट दिया है। पार्टी पदाधिकारी सभी जोन में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियो की नुक्कड़ सभाएं कराने का कार्यक्रम तैयार कर रहे।

शहर में चार सभा करेंगे मुख्यमंत्री
निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 22 नवंबर को गोरखपुर में मतदान होना है। 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में मुख्ममंत्री की जनसभाएं 10 नवंबर और 19 नवंबर से बीच आयोजित हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के अंधियारीबाग रामलीला मैदान, अभयनंदन इंटर कॉलेज, डीवी इण्टर कॉलेज बेनीगंज और मोहद्दीपुर क्षेत्र में कराई जाएगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही तारीख तय हो जाएगी। इसके अलावा दोनों उपमुख्यमन्त्री दिनेश शर्मा व केशव मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, कई मंत्री, दर्जन भर सांसद- विधायक के अलावा सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी जीत के लिए अपना पसीना बहाने में जुटेंगे।

नगर पंचायतों में भी 4 जनसभा की तैयारी
नगर पंचायत क्षेत्रों में भी कलम खिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा कराई जाएगी। आठ शहरी पंचायत में चार जनसभा कराई जाएगी।हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि किस किस स्थान पर कार्यक्रम कराया जाएगा।

Published on: