गोरखपुर

गोरखपुर में 26 जनवरी से लागू होगा “नो हेलमेट, नो फ्यूल”, पीछे बैठने वालों को भी लगाना होगा हेलमेट

सड़क सुरक्षा पर गंभीर योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में "नो हेलमेट, नो फ्यूल" नीति लागू की है। इसी कड़ी में अब DM गोरखपुर कृष्णा करुणेश पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Jan 21, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश जारी करने के बाद गोरखपुर में भी अब 26 जनवरी से DM कृष्णा करुणेश के निर्देश पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नीति सख्ती से लागू की जाएगी। इसके तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा, ऐसा न करने पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं हेलमेट भी भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। इसका पालन नहीं करने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 177 के तहत जुर्माने का प्रावधान है।

बड़े बड़े होर्डिंग लगवाकर पेट्रोल पंप फैलाएं जागरूकता

जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आगामी सात दिनों के भीतर अपने पंप परिसर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाएं, जिनमें यह साफ लिखा हो कि 26 जनवरी से बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।इसके अलावा, सभी पेट्रोल पंपों पर CCTV कैमरों को सक्रिय रखने का आदेश दिया गया है, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में फुटेज का उपयोग किया जा सके।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नीति का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह नियम न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है।

Published on:
21 Jan 2025 03:52 pm
Also Read
View All
गोरखपुर सिविल कोर्ट को 30 मार्च को बम से उड़ाने को धमकी, DJ ऑफिस में चिट्ठी पहुंचते ही मचा हड़कंप

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पहले सिर में मारे गोली फिर चाकुओं से गोदा…इलाक़े में सनसनी

गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर मुकदमा दर्ज…राजनीतिक हलचल तेज, जानें पूरा मामला

गोरखपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रक ड्राइवर ही निकला चोर…45 लाख का फिलिप्स एलईडी बल्ब बरामद

पाटिल निमिष दशरथ ने संभाला एसपी सिटी का कार्यभार, लगातार तीन वर्षों तक गाजियाबाद में तैनाती का बना चुके हैं रिकॉर्ड

अगली खबर