
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी
गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला उस समय हुआ जब पूर्व विधायक ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर को फोन पर हैसियत बताने और देख लेने की धमकी देने लगे।
इसके बाद रविवार की रात महेश उमर ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पूर्वांचल के बाहुबली और कद्दावर नेता रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं।
जानकारी के मुताबिक बड़हलगंज के सोती चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का शिलापट्ट लगा था। उसे हटाकर नगर पंचायत द्वारा नया शिलापट्ट लगाया गया है। इसके बाद मामला बढ़ता चला गया स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर पंचायत ने नए शिलापट्ट को हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया।
जानकारी के मुताबिक सोती चौराहे पर वर्ष 11 फरवरी 1995 को तत्कालीन विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी द्वारा पूर्व चेयरमैन विश्वनाथ उमर मार्ग के लोकार्पण का शिलापट्ट लगाया गया था।
यह शिलापट्ट कई वर्षों से वहीं स्थापित था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नगर पंचायत बड़हलगंज ने उसी स्थान पर नया शिलापट्ट लगा दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पूर्व मंत्री के समर्थकों और स्थानीय लोगों को हुई, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने आनन-फानन में नए शिलापट्ट को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया।
इसके साथ ही पुराने शिलापट्ट की साफ-सफाई भी कर दी गई, लेकिन तब तक मामला राजनीतिक तुल पकड़ लिया। इसी मामले को लेकर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच मोबाइल फोन पर हॉट टॉक भी हुआ।
हालांकि पूर्व विधायक से चेयरमैन प्रतिनिधि बार बार अपनी गलती को भूलवश मान रहे थे लेकिन पूर्व विधायक लगातार उन्हें हैसियत में रहने और ठीक कर देने की धमकी दी गई।
चेयरमैन प्रतिनिधि की ओर से इस बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल किया गया है। बड़हलगंज थानाप्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि महेश उमर की तहरीर पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Updated on:
16 Mar 2026 09:54 pm
Published on:
16 Mar 2026 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
