24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिंता मत करिए, सरकार आपकी हर समस्या पर गंभीर…जनता दर्शन में सीएम की दो टूक

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना इसके बाद उनके प्रार्थना पत्र लिए और पास में खड़े अधिकारियों को देते हुए समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम का जनता दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां गौवंशों के साथ समय व्यतीत किए।

गुरुवार सुबह जनता दर्शन में पहुंचे सीएम

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं, जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए। सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं

गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में एक-एक कर जनता की समस्याओं को सुने और प्रार्थना पत्र लेकर पास में खड़े प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं।

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

गरीबों की संपत्ति पर गरीबों का ही कब्जा सुनिश्चित होना चाहिए। जनता दर्शन में कई पारिवारिक विवाद के मामले भी आए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों के बीच पहले संवाद और बात न बनने पर यथोचित विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए। हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे।

मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए, इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।