26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदेश: श्री बांकेबिहारी मंदिर परिसर में फूल बंगला सजाने के लिए जमा करने होंगे एक लाख 51 हजार रुपए

Shri Banke Bihari Maharaj Temple, Vrindavan: मथुरा वृंदावन स्श्रीथित ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज में फूल बंगला सजाने वालों को अब मंदिर कोष में एक लाख 51 हजार रुपए जमा करना होगा। अभी तक 15 हजार जमा होते थे। ‌

2 min read
Google source verification
हाई पावर्ड कमेटी की बैठक, फोटो सोर्स- X डीएम मथुरा

फोटो सोर्स- X डीएम मथुरा

Shri Banke Bihari Ji Temple Mathura Vrindavan: मथुरा वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर प्रांगण को फूल बंगले से सजाने के लिए अब 1 लाख 51 हजार रुपए की रसीद कटानी होगी। यह निर्णय मंदिर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज प्रबंधक प्रशासन ने लिया है। जिसमें बताया गया है कि प्रत्येक फूल बंगला की सजावट के लिए सेवायत या स्वयं को मंदिर के कार्यालय में तीन दिन पहले पूर्ण विवरण के साथ यह रकम जमा कराना होगा। जिसकी रसीद भी दी जाएगी।

फूल बंगला सजाने के लिए ली जाती थी मोटी रकम

उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर परिसर फूल बंगला सजाने के लिए भक्तोंसे मोटी रकम ली जाती थी। लेकिन मंदिर के खाते में 15 हजार रुपए ही जमा किए जाते थे। बीते दिनों हुई ठाकुर बांके बिहारी मंदिर उच्च अधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस संबंध में आम सूचना भी जारी की गई है। अब जो भक्त फूल बंगला सजाना चाहते हैं उन्हें तीन दिन पहले मंदिर कोष में यह रकम जमा करा कर रसीद प्राप्त करनी होगी।

जारी की गई आम सूचना

मथुरा वृंदावन स्थित मंदिर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज प्रबंधक प्रशासन ने आम सूचना जारी की है। जिसमें ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि जो भी भक्त स्वयं या सेवायत के माध्यम से फूल बंगला  सजाना चाहते हैं उन्हें प्रति फूल बंगला के हिसाब से एक लाख 51 हजार रुपए मंदिर कोष में जमा कराना पड़ेगा। पूर्ण विवरण के साथ तीन दिन पहले जमा कराना होगा। जिसकी रसीद भी उन्हें दी जाएगी। ‌

अभी तक 15 हजार रुपए की रसीद कटती थी

उच्च न्यायालय ने 2005 के आदेश में बताया था कि फूल बंगला सजाने के लिए 15 हजार रुपए की रसीद कटवानी पड़ेगी। लेकिन यह आदेश 2018 में खारिज कर दिया गया था। इसके बाद भी मंदिर कोष में 15 हजार रुपए की धनराशि जमा की जाती थी। जबकि भक्तों और श्रद्धालुओं से सेवायत लाखों रुपए की वसूली करते थे। जिस पर अब रोक लगाया गया है। फूल बंगला सजाने का कार्य 29 मार्च से शुरू होगा।