6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्मनगरी मथुरा में दरिंदगी, जिस मंदिर में लोग टेकते है माथा, वहीं मासूम बच्ची के साथ हुआ घिनौना कांड

Mathura News: मथुरा के मंदिर में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना से हड़कंप। गुस्साए लोगों ने आरोपी बाबा को दबोचकर पुलिस को सौंपा। जानें पूरी खबर।

2 min read
Google source verification
child abuse case Mathura, rape case Uttar Pradesh

धर्मनगरी मथुरा में मासूम के साथ दरिंदगी । फोटो सोर्स- patrika.com

Mathura News: धर्म नगरी मथुरा के एक मंदिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 62 साल के एक बाबा ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत की। जब आसपास के बच्चों ने यह देखा और शोर मचाया, तो गांव वाले इकट्ठा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर धार्मिक स्थलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मामला मथुरा जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र का है। यहां एक मंदिर परिसर में रहने वाले एक 62 वर्षीय सेवादार बाबा ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे और इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची का रेप किया। घटना के समय आसपास मौजूद बच्चों ने जब यह देखा तो उन्होंने शोर मचाया, जिससे मामला पता चल सका।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। वहीं बाद में समझदारी दिखाते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया, ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके।

मंदिर परिसर में रह रहा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुछ समय से मंदिर में ही रह रहा था और सेवादार के रूप में काम कर रहा था। उसी परिसर में एक परिवार भी रह रहा था, जिसकी बच्ची इस घटना का शिकार हुई। इस घटना के बाद से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा आखिर कहां तक सुनिश्चित है। पहले घरों और स्कूलों को सुरक्षित माना जाता था, लेकिन अब धार्मिक स्थलों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि दोबारा कोई ऐसी घटना न हो।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी स्तर के अधिकारी भी टीम के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।