गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को महिला प्रधान को गोली मारने के मुख्य आरोपी संजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को महिला प्रधान को गोली मारने के मुख्य आरोपी संजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम रघुनाथपुर में अज्ञात बदमाशों ने महिला ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी को दौड़ाकर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ महिला प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि स्थानीय पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रघुनाथपुर में ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी के ऊपर हुये जानलेवा हमले का मुख्य अभियुक्त संजय उर्फ संजू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी अनन्तपुर थाना हरपुर बुदहट को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कई मामलों में वांछित था। उसके पास से असलहा भी बरामद किया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां विकास खण्ड के परफॉमेंस ग्रांट प्राप्त गांव रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी रविवार शाम को अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी मोटर साइकिल से चार बदमाश मुह बांधे उनके दरवाजे पर चढ़ गए और सीधे दुर्गावती देवी को गोली मार दी।महिला प्रधान बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ी लेकिन बदमाशो ने उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी। वहीं गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए। वहीं परिजन तत्काल प्रधान को लेकर मेडिकल कालेज रवाना हो गए, जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि चुनावी रंजिश में गोली मारी गई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल प्रधान को भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।