गोरखपुर

महिला विंग और आईटी सेल भी गठित करेगा व्यापारियों का यह संगठन

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया निर्णय
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 10:50 AM IST
udyog vyapar mandal
महिला विंग और आईटी सेल भी गठित करेगा व्यापारियों का यह संगठन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलेस्तर पर अपना महिला विंग व अन्य सहयोगी संगठनों का गठन करेगा। यही नहीं संगठन अब सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा। यह संगठन की बातों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्र्रचारित करने के साथ साथ अन्य रणनीतिक बातों को भी प्रचार-प्रसार कराएगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस संगठन के बैनर तले आईटी मंच व उद्योग मंच का भी गठन किया जाएगा।
गोरखपुर के जिलाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने बताया कि कार्यसमिति की प्रथम बैठक प्रान्तीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 14 जुलाई को होने वाला है। इस बाबत तैयारियां की जा रही हैं। लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेंशन हॉल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक व्यपारियों को पहुंचने के लिए जिलास्तरीय पदाधिकारी व अन्य जिम्मेदार काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश के हर जिलो में अब आईटी मंच होगा, उद्योग मंच और महिला व्यापार मंडल का भी गठन किया जाएगा। इनका गठन कर जिलास्तरीय जिम्मेदार प्रदेश को जल्द से जल्द सूची देंगे।
यही नहीं प्रदेश के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व इससे जुड़े संगठन के पदाधिकारियों का पूरा विवरण प्रदेश कार्यालय ने मांगा है। इन सूचनाओं के आधार पर सूचना डायरी छापी जाएगी। इसमें समस्त विवरण उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने और प्रदेश-जिला व तहसील स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनायी गई। तय हुआ कि जल्द से जल्द विभिन्न स्तरों पर कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है तो कर लिया जाएगा।
इस दौरान फैजाबाद के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रान्तीय मंत्री सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, संगठन मंत्री बैजनाथ जायसवाल, गोरखपुर उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष परमेश्वर, मंत्री राम विनय सिंह आदि मौजूद रहे।

Published on: