गोरखपुर

गोरखपुर में SSB इंस्पेक्टर पर गिरा दस कुंतल का गार्डर,सड़क से चिपक गया था शव…पुल निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी ले ली जान

जिले के चिलुआताल थानाक्षेत्र स्थित नकहा के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को यहां सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जिसने एक SSB इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2024, 9:17 PM IST
Feature image

गोरखपुर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया यहां एक हादसे में SSB इंस्‍पेक्‍टर की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा SSB मुख्यालय के समीप बन रहे निर्माणाधीन नकहा ओवरब्रिज के पास हुआ।पुल पर ट्रक से गाटर उतारते समय क्रेन की चेन टूटने से बाइक सवार इंस्पेक्टर इसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही एक की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल हुए दूसरे इंस्पेक्टर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरा गाटर, SSB इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

बता दें कि बरगदवा से फर्टिलाइजर के बीच स्थित नकहा रेलवे क्रासिंग पर UP सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। पीलर का काम पूरा होने के बाद रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए ट्रक से लाए गए गाटर को गुरुवार की सुबह क्रेन से उतारा जा रहा था।सुबह 10:30 बजे SSB के सेक्टर मुख्यालय में तैनात निरीक्षक बिजेंद्र सिंह कोठार व मलय कूंडू बाइक बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर स्थित आफिस की ओर जा रहे थे। क्रेन के पास पहुंचे इसी दौरान चेन टूटने से गाटर बाइक चला रहे बिजेंद्र सिंह कोठारी के ऊपर गिर गया, मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।पीछे बैठे मलय कुंडू गंभीर रुप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मचा हड़कंप, क्रेन छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद हड़कंप मच गया। क्रेन छोड़कर चालक फरार हो गया। चिलुआताल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मलय को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्रेन चालक की तलाश चल रही है।तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ओवरब्रिज के निर्माण काम के दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी, जो कि हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हर रोज घायल हो रहे हैं यात्री

गोरखपुर जिले में इन दिनों अनेकों परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इन कार्यों को करा रहीं कार्यदाई संस्थाएं बेपरवाह होकर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी निर्माणाधीन हाइवे, ओवर ब्रिज, नालियां आदि हर जगह देखी जा सकती हैं। इसके शिकार हर रोज राहगीर हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार आंखे मूंद कर बैठे हुए हैं।

Updated on:
7 Nov 2024, 9:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
MLC Election 2026 : सीएम योगी के गढ़ में कांटे की लड़ाई, सिर्फ 307 मत से जीती भाजपा, निर्दलीय राजेश ने छुड़ाये भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी के पसीने

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

PET-2026: गोरखपुर के 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर अभ्यर्थियों की जांच

गोरखपुर में 18 बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग, 16 प्रत्याशी मैदान में; मतपत्र पर वरीयता के आधार पर देना होगा वोट