गोरखपुर

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत

Pankaj Chaudhary: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में 28 में से कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। उन्होंने विपक्ष पर EVM और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप भी लगाया।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 1:58 PM IST
Pankaj Chaudhary
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Photo-IANS)

BJP Gorakhpur Rally: गोरखपुर में बुधवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली और पदयात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में देशभर की 28 सीटों में पार्टी को केवल एक सीट मिली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और गुजरात में कांग्रेस के लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रविकिशन ने भी राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला बोला।

'4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर हुए बैलेट पेपर चुनाव में कांग्रेस को मिली सिर्फ 1सीट'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी स्थिति पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में 28 सीटों में कांग्रेस केवल एक सीट जीत पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 37 साल, तमिलनाडु में 59 साल, बिहार में 36 साल और गुजरात में 31 साल से सत्ता से बाहर है। पंकज चौधरी ने विपक्ष पर चुनाव में हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतंत्र को बचाने, अराजकता को उखाड़ फेंकने और देश के खिलाफ हो रही साजिशों को बेनकाब करने के लिए है।

रविकिशन बोले- राहुल गांधी को भरोसा नहीं हो रहा कि मोदी PM हैं

गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये जो यात्रा आज हो रही है, यह उन देशद्रोहियों के लिए है, देश विरोधी ताकतों के लिए है, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लिए है जो चाहते हैं कि भारत में दोबारा दंगा हो, मंदिरों में बम फटे। राहुल गांधी को विश्वास नहीं हो रहा है कि मोदी प्रधानमंत्री हैं। जहां कांग्रेस जीतती है, वहां वोट चोरी नहीं होती। जहां उन्होंने चुनाव जीता, वहां वोट चोरी नहीं हुई।

सीएम योगी बोले- राहुल गांधी का धुंआ निकल चुका है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली में कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों लड़कों की जोड़ी हारने के बाद बहाने ढूंढ़ती है। कभी ईवीएम तो कभी एसआईआर को दोषी ठहराया जाता है, लेकिन अपनी नाकामी पर बात नहीं होती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस कितनी बार लांच करेगी। राहुल का धुंआ निकल चुका है।

सीएम योगी ने ईवीएम को लेकर विपक्ष के सवालों पर कहा कि हार गए तो कमल दोषी, ईवीएम दोषी, लोकतंत्र पर खतरा नजर आने लगता। अगर ईवीएम इतनी ही गलत थी तो उसी ईवीएम से जीतकर राहुल गांधी जीतकर संसद में शपथ क्यों लेते हैं। उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। लोकतंत्र का उपदेश कांग्रेस पार्टी दे रही जिसने देश पर आपातकाल थोपा था। हम पूछना चाहेंगे कि क्या राहुल, 1975 के लिए माफी मांगेंगे।

नितिन नवीन की अगुवाई में निकली पदयात्रा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पार्टी के गोरक्ष क्षेत्र के 12 जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी 'मोदी है-मोदी रहेगा' लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे।

नितिन नवीन ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद करीब दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। इसका समापन गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर हुआ। पदयात्रा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया गया था।

Updated on:
4 Nov 2026, 1:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पदयात्रा में शामिल हुए CM योगी

नितिन नबीन के स्वागत में एयरपोर्ट से गोलघर तक सजेंगे 24 स्वागत स्थल: एक लाख लोगों के जुटने का दावा, योगी के साथ निकालेंगे पदयात्रा

‘चुनाव में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस’, CM योगी बोले- विपक्ष अराजकता की राजनीति कर रहा है