सोमवार को CBSE बोर्ड की दसवीं, बारहवीं क्लास का रिजल्ट आया। महानगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के बारहवीं के छात्र ने नंबर कम होने से फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है।
गोरखपुर में एक 12वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। सोमवार को CBSE 12वीं में उसका कम नंबर आया। इसके परेशान होकर वह अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ देर मां जब कमरे में पहुंचीं तो देखीं कि बेटे का शव फंदे से लटक रहा है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पति और पुलिस को दी।
घटना शाहपुर इलाके के अशोकनगर में सोमवार दोपहर की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है-'सॉरी मम्मी-पापा…इतनी मेहनत करने के बाद भी प्राउड फील नहीं कर पाया'। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, शाहपुर इलाके के अशोक नगर के रहने प्रदीप कुमार श्रीवास्तव LIC में काम करते हैं। उनका बेटा ओजस्वी श्रीवास्तव 10वीं की परीक्षा गोरखनाथ के पास एक प्रतिष्ठित स्कूल से पास किया था। उसके बाद 12वीं की परीक्षा के लिए नॉन स्कूलिंग (प्राइवेट फार्म भरकर पढ़ाई कर रहा था साथ मे JEE मेंस की तैयारी में जुटा था।
बताया जा रहा 15 दिन पहले JEE मेंस का रिजल्ट आया, जिसमें वो पास हो गया था। जबकि, सोमवार को CBSE बोर्ड इंटर 12वीं का रिजल्ट आया। लेकिन, इसमें उसका कम नंबर आने से वो आहत हो गया और सुसाइड कर लिया।
दोपहर करीब 2 बजे ओजस्वी की मां पहले फ्लोर के कमरे में गई तो उनके बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। यह देश उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। यह सुनकर आसपास के लोग जुट गए। और इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी।
पति घर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंचकर शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक ओजस्वी श्रीवास्तव अशोक नगर निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का इकलौता बेटा था। जबकि, बड़ी बेटी प्रज्ञा श्रीवास्तव चेन्नई में MSC की पढ़ाई कर रही हैं। ओजस्वी श्रीवास्तव के घर में मम्मी-पापा के साथ बुजुर्ग दादी बाबा भी हैं।