गोरखपुर

अपराधी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर भारी पड़े अपराधी, पहले की पिटाई फिर मारी गोली, एक दरोगा, दो सिपाही…

यूपी पुलिस
2 min read
Banaras Police
Banaras Police

चौरीचौरा क्षेत्र में एक अपराधी के घर दबिश देने गई पुलिस पर अपराधी भारी पड़ा। टीम पर हमला बोल दिया। इसमें एक दरोगा को रॉड से सिर पर चोट लगी है तो दो सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। घायल पुलिसवालों को अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे थे।

चौरीचौरा क्षेत्र के रौतेनीय सरदार गांव में रविवार की देर रात में पुलिस टीम एक हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासी के घर दबिश देने पहुंची थी। बताया जा रहा मिथुन करीब एक हफ्ते पहले ही जमानत पर छूटा था।

पुलिस के अनुसार जब टीम पहुंची तो उसके घर कई अपराधी मौजूद थे। पुलिस की दबिश से घबराए आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस फायरिंग में सिपाही वंशलाल गौंड को गोली लग गई। जबकि और बादमाश पुलिस वालों पर टूट पड़े। लाठी, रॉड से हमला बोल दिया। इस पिटाई में दरोगा घनश्याम वर्मा, सिपाही शैलेन्द्र सिंह को चोट लगी। पिटाई के बाद बदमाश फरार हो गए।

पुलिस वालों को अन्य पुलिस वालों की मदद से अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी होते ही आला अफसर मौके पर पहुंच गए। हर ओर गहन जांच शुरू हो गई। पुलिस ने जगह जगह छापेमारी भी शुरू कर दी थी। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।

पुलिस के घायलों को अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लाया गया।

एक सप्ताह पहले छूट कर आया था हिस्ट्रीशीटर

हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासी पर गोरखपुर में विभिन्न अपराधों में करीब एक दर्जन केस दर्ज है। लूट के कई वारदातों में वह शामिल रहा है। हत्या, लूट, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में नामजद मिथुन करीब साल भर पहले पुलिस मुठभेड़ में कुसुम्ही से फरार हो गया था। उस वक़्त उसके दो साथी गिरफ्तार हुए थे। हालांकि, बाद में वह गिरफ्तार हो गया था।

Published on:
15 Oct 2018 10:57 am