गोरखपुर

प्रॉपर्टी डीलर की हैवानियत…नाबालिग नौकरानी से करता रहा रेप, फंसने पर रिश्तेदार पुलिसकर्मी भी बनाया पुलिस पर दबाव

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर अपनी नाबालिग नौकरानी का पांच सालों से शारीरिक शोषण कर रहा था।

2 min read
Jun 06, 2025

गोरखपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग नौकरानी से बीते पांच साल से दुष्कर्म करते रहने का मामला सामने आया है। फिलहाल अभी तक इस मामले में आरोपी की पत्नी की संलिप्तता नहीं मिली है। पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी की पत्नी घर पर नहीं रहती थी तो मालिक दुष्कर्म करता था। फिलहाल आरोपी के घर बीते सात साल से पीड़िता काम कर रही थी।

शिकायत दर्ज होते ही छापेमारी शुरू

मालिक की दरिंदगी से त्रस्त पीड़िता मौका पाते ही किसी तरह घर से भाग निकलने में कामयाब हो गई और शिकायत शाहपुर पुलिस से की। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने बिछिया, शांतिनगर, चौहान टोला के रहने वाले आरोपी आशुतोष पांडेय पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने में लगी हुई है।

मां की मौत के बाद किशोरी घर पर रह कर करती थी काम

जानकारी के मुताबिक गीडा इलाके की रहने वाली 16 साल की किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब वह जब नौ साल की थी, तब उसकी मां ने आशुतोष पांडेय के घर कामकाज के लिए भेज दिया ​था। करीब दो साल बाद मां की मौत हो गई। इसके बाद किशोरी आशुतोष के घर पर सारे घरेलू काम करती रही।

नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, मौका मिलते ही आरोपी के घर से भागी

पीड़िता ने बताया कि घर पर पत्नी नेहा के न रहने पर आशुतोष पांडेय जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। इंकार मना करने पर पिटाई करता था जब मन होता था तो आए दिन सोते समय पीठ पर लात से मारता भी था। किशोरी एक दिन मौका देखकर वहां से भागकर निकली। मालिक के घर से भागने के बाद वह गीडा इलाके ​स्थित अपने घर पहुंची। आरोप है कि घर पहुंचने पर किशोरी के भाई ने उसे घर से भगा दिया। तब किशोरी खुद शाहपुर थाने आकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

रिश्तेदार पुलिसकर्मी की हुई इंट्री

जब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी तो आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का एक पुलिसकर्मी रिश्तेदार भी मामले को मैनेज करने में लग गया, लेकिन मामला SSP राजकरन नय्यर के पास पहुंचा तब पुलिस एक्टिव हुई और जांच पड़ताल शुरू की। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने कहा कि नाबालिग से हैवानियत के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
06 Jun 2025 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर