गोरखपुर

भाई के शादी की रात ही भाभी की नाबालिग बहन का किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर करने लगा ब्लैकमेल

गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र में हो रहे शादी कार्यक्रम में दूल्हे के भाई ने दुल्हन की छोटी बहन का रेप कर दिया। पहले तो पीड़िता शांत रही लेकिन जब दूल्हे के भाई ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा तब मामला पुलिस तक पहुंच गया।

2 min read
Jun 07, 2025

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के छोटे भाई ने दुल्हन की नाबालिग बहन से घर के पीछे दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह किशोरी से जबरन शादी करना चाहता था। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किशोरी को वायरल करने की धमकी देने लगा।

पिपराइच पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

डरी सहमी पीड़िता ने घर वालों की इस बात की जानकारी दी।पीड़िता के परिजन पिपराइच पुलिस को तहरीर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चिलुआताल इलाके के एक गांव के रहने वाले आरोपी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया दिया गया।

शादी की रात ही भाभी की बहन का किया रेप

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 29 मई की है। चिलुआताल इलाके के एक गांव से बरात पिपराइच क्षेत्र में आई थी।शादी की रात, मौका मिलते ही दुल्हन की नाबालिग बहन से दूल्हे के छोटे भाई मिथिलेश कुमार ने वहां पहुंचकर किशोरी के साथ रेप किया। फिलहाल यह घटना पीड़िता ने पचा लिया।

आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की देने लगा धमकी

रेप की शिकायत न करने पर आरोपी का मन और बढ़ गया उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। धमकी दी कि अगर वह शादी नहीं करेगी तो अपने भाई की हत्या करके उसकी बड़ी बहन को विधवा बना देगा।इससे डरी किशोरी ने घर पर सारी बातें बताईं। इसके बाद किशोरी के पिता ने पिपराइच थाने में आरोपी मिथिलेश के विरुद्ध दुष्कर्म, पाॅक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिपराइच के विकास भारती चौराहा से मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया।

SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया।

Published on:
07 Jun 2025 12:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर