1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने काटा बवाल, पिता बोले…डॉक्टर की लापरवाही ने बेटे को मार डाला

गोरखपुर के प्रतिष्ठित आनंदलोक अस्पताल में पित्त की थैली के ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीज अभिषेक मद्धेशिया की मौत हो गई। स्वजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Police officers in crowded room

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, मरीज की मौत के बाद हंगामा

गोरखपुर में बुधवार को सुबह ही गोरखनाथ थानाक्षेत्र के आनंदलोक हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन डॉक्टर पर सीधे लापरवाही का इल्जाम लगा रहे थे, रोते बिलखते मां,बाप उस घड़ी को कोस रहे थे जब वे बेटे को इलाज के लिए यहां भर्ती कराए।

जानकारी के मुताबिक मरीज के पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। डॉक्टरों ने लापरवाही से ऑपरेशन किया, उसकी जान चली गई। हंगामे की सूचना पर गोरखनाथ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों को शांत कराकर उनसे तहरीर की कॉपी ली। परिजनों ने तहरीर देकर डॉक्टर और स्टॉफ पर कार्रवाई की मांग की है।

ऑपरेशन के बाद स्थिति बिगड़ने पर लापरवाही करते रहे डॉक्टर, मरीज की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 भगवानपुर निवासी सुरेश मद्धेशिया की कस्बे में ही चाय आदि की दुकान है, उनके दो बेटे और तीन लड़कियां हैं। बड़े बेटे अभिषेक मद्धेशिया के पित्त की थैली में पथरी थी। जिसका इलाज गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में चल रहा था। आनंदलोक के डॉक्टर ने 31 मार्च को ऑपरेशन की डेट दी थी। जिसके मुताबिक अभिषेक को मंगलवार को आनंदलोक में भर्ती कराया गया। रात करीब 8:30 बजे डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया।

इसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन करने की वजह से बहुत खून निकल गया था। बुधवार भोर में करीब 5:30 बजे उसकी मौत हो गई। लेकिन डॉक्टर ने एक बार भी उसकी हालत के बारे में नहीं बताया। चुपके से मौत के बाद डाॅक्टर और स्टॉफ भाग गए। इस पूरे मामले में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है, आगे की कारवाई शुरू है।