गोरखपुर

रात के एक बजे कमरे में घुस आया ननदोई, मारपीट कर रात भर किया मनमानी

मंदबु़िद्ध पति का लाभ उठाकर पहले भी कर चुका है यह घिनौना काम

2 min read
रात में महिला नर्स को अकेली पाकर युवक ने उसकी इज्जत पर हाथ डाल दिया

गोरखपुर में महिलाओं के अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। न महिला घर के बाहर सुरक्षित है न ही घर के भीतर। पिपराइच क्षेत्र में विवाहिता के संग ननदोई द्वारा बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। पति के साथ दोस्ती गांठकर ननदोई ने रात में फायदा उठाया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
पिपराइच क्षेत्र में एक विवाहिता अपने पति के साथ रहती है। विवाहिता के अनुसार उसका पति मंदबुद्धि है। घर पर उसके रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता है। पीड़ित विवाहिता के अनुसार उसके ननद के पति का उस पर बुरी नजर हमेशा रहा है। दो दिन पहले उसके ननद के पति घर आए हुए थे। दामाद की घरवालों ने खूब आवभगत की। पीड़िता ने बताया कि रात में सभी खाना खाकर अपने अपने बिस्तर पर सोने को चले गए। ननदोई के लिए बाहर बिस्तर लगाया गया था। उसके पति भी उनके साथ ही बाहर सोने चले गए थे। विवाहिता ने बताया कि रात करीब एक बजे उसके कमरे में किसी के आने की आहट महसूस हुई। पति के होने का अंदाजा लगाकर विवाहिता सो गई। लेकिन कुछ ही देर में कोई उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तो उसकी नींद अचानक से खुली। विवाहिता के अनुसार कमरे में उसका ननदोई घुस आया था। कमरे में अचानक से गैर मर्द के घुस आने से विवाहिता चीखी तो उसने उसके मुंह को बंद कर दिया। मारकर चुप करा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया। फिर किसी से न कहने की हिदायत देकर वहां से चला गया। सुबह उठकर विवाहिता ने यह बात घरवालों को बताई। पुलिस को उसने तहरीर में बताया कि पति के मंदबुद्धि होने का लाभ उसकी ननद का पति उठा रहा। एक बार पहले भी उसने उसके साथ जबर्दस्ती की थी लेकिन लोकलाज के डर से वह चुप रही।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

योगी के गढ़ में स्वामी अग्निवेश के समर्थन में आए लोग, कहा सरकार असहमत लोगों की आवाज दबाने केलिए यह कर रही

Published on:
21 Jul 2018 12:27 pm
Also Read
View All