गोरखपुर

फोन पर बोला तलाक, तलाक, तलाक…पत्नी ने उठा लिया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम

गोरखपुर के चौरी चौरा वार्ड नंबर 3 रविदास नगर निवासिनी सानिया पुत्री सलाउद्दीन सुबह फांसी के फंदे से झूलती मिली। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक केंद्र चौरीचौरा लेकर आए। चिकित्सकों ने युवती को एम्स रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Apr 29, 2025

गोरखपुर में शादी के दो वर्ष बाद ही महिला ने प्रताड़ना से आजिज आकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में पति पर आरोप लगा है कि उसने एक दिन पहले ही फोन पर पत्नी को तीन तलाक बोल दिया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।मृतका की मां का आरोप है कि ससुराल वाले उससे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बीते शुक्रवार को महिला ससुराल वालों की हरकतों से तंग आकर अपने मायके चौरीचौरा इलाके के भोपा बाजार लौट आई। इसके बाद ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर भी दी। लेकिन, पुलिस ने यह कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया​ कि मामले मुंबई का है।

मुंबई में हुई थी महिला की शादी, दहेज के लिए होती थी प्रताड़ित

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के नसरुद्दीन ने अपनी बेटी सानिया की शादी 7 अगस्त 2023 को मुंबई के रहने वाले अली अहमद के बेटे सलाउद्दीन से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सानिया के पति समेत ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए आय दिन प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों की इन हरकतों से तंग आकर सानिया बीते शुक्रवार को मायके अपनी मां के पास चली आई। मां का आरोप है कि यहां आने के बाद सानिया के पति का फोन आया। दोनों में बहस के बाद पति ने ही उसे तलाक दे लिया।

सूचना के बाद भी संवेदनशील नहीं रही चौरीचौरा पुलिस

इस घटना के बाद मां और बेटी सानिया के साथ चौरीचौरा थाने पहुंचीं और पुलिस को लिखित शिकायत दी , आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि मामला मुबंई का है। इसके बाद मां और बेटी घर लौट आईं। सोमवार की देर रात रात सानिया अपने मायके में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मुंडेरा बाजार स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन जिला अस्पताल की बजाय AIIMS लेकर पहुंचे। AIIMS में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर होगी कारवाई।

Published on:
29 Apr 2025 03:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर