गोरखपुर में 30 सदस्यीय कार्यकारिणी का ऐलान
शिवपाल यादव की नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के महानगर कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन ने अपनी 30 सदस्यीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है।
महानगर की कार्यकारिणी में धर्मदेव यादव को उपाध्यक्ष, बृजनाथ मौर्या (पूर्व पार्षद) को प्रमुख महासचि बनाया गया है। मनोज शुक्ला, नवनीत कुमार यादव, अल्तमस अंसारी गप्पू, यादवेन्द्र प्रताप शाही, हृदय नरायण पाण्डेय को महासचिव बनाया गया है। जबकि रामकेश मौर्य, सज्जाद अली रहमानी, पंकज सिंह, शकील अहमद, अरशद हुसैन अंसारी, शनि शर्मा, इरशाद अली बिट्टू, अजीम अख्तर, शनि पांडेय और समशीर अहमद को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एकराम खान कोषाधक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरविन्द सिंह बधिक, जय शंकर पाण्डेय, मुहम्मद अफसर, अख्तर हुसैन अंसारी, सैयद आरिफ हुसैन, मुहम्मद आबिद, अरशद अली, मुहम्मद सलमान, राहुल, रामजीत शर्मा गुड्डू, कमाल अहमद खान एवं वकील अहमद को महानगर कमेटी में शामिल किया गया है।