गोरखपुर

गोरखपुर के थाने में ही हुआ दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर गंभीर इल्जाम…लाइट बंद कर फरियादियों को लाठियों से पीटा गया

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार की रात थाने तक पहुंचते-पहुंचते हंगामे में बदल गया। कार सवार डॉक्टर और बाइक सवार डिलीवरी बॉय के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। दोनो पक्ष थाने पहुंचे वहां फिर पुलिस इस भी लाठीचार्ज का आरोप लगा।

3 min read
Apr 21, 2026
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

गोरखपुर के खोराबार थाना परिसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थाने के अंदर घुप्प अंधेरा है और तभी पुलिसकर्मी ताबड़तोड़ गालियां देते हुए लाठियों की बरसात करते है…इस बीच पीड़ित अरे सर, अरे सर की विनती करता नजर आता है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पत्रिका पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया- दो पक्षों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ ही लगाए गए आरोपों की जांच भी कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें

बस्ती की अजूबी शादी, दारोगा के मंडप से दुल्हन को ब्याह ले गया प्रॉपर्टी डीलर…

पार्किंग को लेकर कार सवार और डिलीवरी ब्वॉय के बीच विवाद

जानकारी के मुताबिक खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार रात थाने तक पहुंचते-पहुंचते हंगामे में बदल गया। कार सवार डॉक्टर और बाइक सवार डिलीवरी बॉय के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।

इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने थाने में मौजूद कई डिलीवरी बॉय को लाइट बंद कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कुछ डिलीवरी बॉय का शांतिभंग में चालान करते हुए बाइक भी सीज कर दी। पिटाई का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामला मारपीट तक पहुंचा, काफी संख्या में जुटे डिलीवरी ब्वॉय

जानकारी के अनुसार, खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा नहर के पास स्थित एक डिलीवरी कंपनी के ऑफिस के बाहर विवाद शुरू हुआ। यहां कई डिलीवरी बाँय काम करते हैं। ऑफिस के बगल में एक दंत चिकित्सक का अस्पताल है। अस्पताल के सामने कार खड़ी थी। आरोप है कि कार के पीछे एक डिलीवरी बॉय ने बाइक खड़ी कर दी। इसे लेकर महिला डॉक्टर, कर्मियों और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी शुरू हो गई फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

कार सवार डॉक्टर दंपति और दर्जनों डिलीवरी ब्वॉय पहुंचे थाने

इसके बाद महिला डॉक्टर और उनके भाई डॉ. मनोज कुमार यादव तहरीर लेकर थाने पहुंचे। कुछ ही देर में दर्जनों की संख्या में डिलीवरी बॉय भी थाने पहुंच गए। पुलिस की ओर से मना करने के बावजूद वीडियो बनाने और शोर-शराबा जारी रहने पर स्थिति बिगड़ गई। थाने पहुंचे डिलीवरी बॉय का आरोप है कि पुलिस ने लाइट चंद कर परिसर में उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। इसमें अजीत कुमार, राज, बृजेश और संदीप समेत कई डिलीवरी बाँय घायल।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर खोराबार थाने के अंदर और बाहर हुए हंगामे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मारपीट, शोर-शराबा और पुलिस की कार्रवाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव साफ दिखाई दे रहा है। घटना के दो बीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक 1.13 मिनट और दूसरा 4.53 मिनट का बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी निमिष पाटिल ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

वायरल वीडियो में दावा, थाने की लाइट बंद कर लाठीचार्ज

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि थाने के अंदर लाइट बंद होने के बाद हल्ला शुरू हो जाता है और कुछ लोग पुलिस से सवाल करते हुए कहते हैं। अरे सर क्या कर रहे हैं सर। इसी दौरान मारपीट और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति दिखाई देती है। दूसरे वीडियो में काफी संख्या में डिलीवरी ब्वॉय के थाने पहुंचने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि वे अपने साथियों को छोड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लगातार बीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। उधर, पुलिस ने मामले में महिला डॉक्टर के भाई डॉ. मनोज कुमार यादव की तहरीर पर अरुण समेत 25 अज्ञात डिलीवरी बॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सुधांशु सिंह, थानाध्यक्ष , खोराबार

सुंधाशु सिंह , SO खोराबार ने बताया कि रात में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। थाने पर बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय पहुंचकर हंगामा करने के साथ वीडियो बना रहे थे। उन्हें बार-बार समझाया गया कि जिनका विवाद है, वही अपनी बात रखें। थाने में पिटाई का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और गलत है।

ये भी पढ़ें

यूपी कॉलेज हत्याकांड: छात्रों ने सीएम के नाम खून से लिखा खत, जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
Updated on:
21 Apr 2026 04:07 pm
Published on:
21 Apr 2026 03:50 pm
Also Read
View All