गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ रविवार (11 जनवरी) को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया था। महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड गायक वरुण जैन व तनिष्ठा पुरी ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा था। 12 जनवरी यानी महोत्सव के दूसरे दिन पवन सिंह ने भोजुपरी नाइट में खूब तालियां बटोरीं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को स्मार्टफोन के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज अनेक घरों में बच्चों को भी स्मार्टफोन खेलने के लिए दे दिया जाता है। यह कृत्य अपराध सरीखा है। इससे बच्चे जिद्दी और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आगाह करते हुए कहा कि किसी भी अनजाने पर विश्वास न करें। डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए शॉर्टकट के चक्कर में न पड़ें। स्मार्टफोन का जरूरत से अधिक और अनावश्यक इस्तेमाल न करें। जरूरत न होने पर स्मार्टफोन को बंद करके रखें।
सीएम योगी मंगलवार अपराह्न गोरखपुर महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। रामगढ़ताल के सामने चंपा देवी पार्क में चल रहे महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह में CM ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 लोगों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खेल, विज्ञान, सामाजिक कार्य उद्योग व कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिया गया।