गोरखपुर

फर्जी IAS का पूरा प्रोटोकॉल , प्रेस कांफ्रेंस में भी आया वेल मेंटेन…झांसा देकर शहर की युवती संग शादी कर हुआ था फरार

गोरखपुर की कैट पुलिस ने शहर की एक युवती से फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाले आरोपी प्रीतम निषाद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस आरोपी की तलाश में इटावा गई थी, वहां फिर आरोपी की लोकेशन जालौन में मिली। जिसके आधार पर पुलिस […]

less than 1 minute read
Mar 24, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, फर्जी IAS गिरफ्तार

गोरखपुर की कैट पुलिस ने शहर की एक युवती से फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाले आरोपी प्रीतम निषाद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस आरोपी की तलाश में इटावा गई थी, वहां फिर आरोपी की लोकेशन जालौन में मिली। जिसके आधार पर पुलिस वहां ढूंढते हुए पहुंची।

इस दौरान कालपी रेलवे स्टेशन के पास आरोपी प्रीतम निषाद मिला, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ शुरू की। आरोपी ने बताया कि वह हाई स्कूल पास है। फर्जी आईएएस बनकर रौब गांठता रहा और कई शादियां की थी। लेकिन गोरखपुर में शादी करने के बाद पोल खुल गई।

ये भी पढ़ें

दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज, महिला ग्राम प्रधान ने लगाया है आरोप

निमिष पाटिल, एसपी सिटी

एसपी सिटी निमिष पटेल ने आरोपी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी बेहद ही शातिर है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि आरोपी प्रीतम निषाद केवल हाईस्कूल पास है। अपने जीजा भानु निषाद के घर को ही अपना बता प्रीतम ने गोरखपुर की लड़की से शादी की थी। गांव में रह रहे परिजन और रिश्तेदारों के बयानों से कई अन्य चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं।

दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही खुली फर्जीवाड़े की पोल

वधू पक्ष की चचेरी बहन रश्मि ने बताया कि घर देखने गए समय युवक ने मकान और संपत्ति को अपना बताकर परिवार को पूरी तरह धोखा दिया। शादी 11 मार्च को धूमधाम से हुई और दुल्हन विदा होकर इटावा आई। घर पहुंचते ही वधू पक्ष ने मकान की असलियत और प्रीतम की शैक्षणिक योग्यता की जांच की। जानकारी सामने आने पर हंगामा और मारपीट हुई।

ये भी पढ़ें

Pooja Pal Statement: धुरंधर 2’ पर सियासी घमासान: पूजा पाल के बयान से यूपी की राजनीति गरमाई

Updated on:
24 Mar 2026 03:16 pm
Published on:
24 Mar 2026 03:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर