गोरखपुर

ABVP के नव निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत

ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री का आज गोरखपुर आगमन हुआ जहां उत्साही कार्यकर्ताओं ने इनका भव्य स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया।

less than 1 minute read
Nov 16, 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत

अभाविप के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी का भव्य स्वागत गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में डॉ वीरेंद्र सोलंकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिवस पर पदभार ग्रहण करेंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्यता प्रदान के लिए जुटे कार्यकर्ता

अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसके हेतु कार्यकर्ता साल भर इंतज़ार करते हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्यता प्रदान कराने हेतु कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं और गोरखपुर की धरा पर आगामी 22 से 24 नवंबर को अखिल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे कार्यकर्ता नज़र आएंगे। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के साथ नवनिर्वाचित महामंत्री डॉ वीरेंद्र सोलंकी का गोरखपुर आगमन हुआ है, जिनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्यता से स्वागत किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर