गोरखपुर

मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, गीडा थानेदार को बर्खास्त करने की मांग

गोरखपुर में आपसी रंजिश में हत्या और घर में आग लगाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही फरार आरोपी शशि शंकर सिंह उर्फ पिकलू को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Dec 04, 2024

मंगलवार को जिले के गीडा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मुख्य आरोपित शशि शंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयोग की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हो गई है। इधर मृतक शिवधनी के परिजन सुबह करीब 5:30 बजे शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों व आसपास के लोगों का रो-रोककर बुरा हाल था। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

अंतिम संस्कार से इंकार पर पहुंचे अधिकारी

इस सूचना पर पहुंचे एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव व एसडीएम सहजनवा दीपक गुप्ता ने उनकी मांगें मानने का आश्वासन दिया। डीएम से फोन पर बात कराई। इसके बाद परिजन माने। परिजनों ने एक करोड़ रुपया मुआवजा, सरकारी नौकरी, घर, जमीन का पट्‌टा देने के साथ गीडा थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की है।प्रशासन ने रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया था।

हत्यारोपियों के घर चले बुलडोजर, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

मृतक के दोनों बेटे शव लेकर बुधवार की सुबह घर पहुंचे। पहले से ही घर पर शुभचिंतक पहुंचे थे। घर जाने के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वे आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों ने कहा कि हत्यारोपित के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें मांगें माने जाने का आश्वासन दिया है। उन्हें बताया गया कि हत्या के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मांगें माने जाने का आश्वासन मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।किसी भी तरह के बवाल को रोकने के लिए हत्यारोपित के घर के बाहर पीएसी तैनात की गई है। गांव में तनाव है। दोनों पक्षों के लोगों की गतिविधियों पर नर रखी जा रही है।

Also Read
View All
गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बोले…यह राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक सतत यात्रा का उत्सव है

सीएम योगी का बड़ा ऐलान…प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमा पर लगेगा छत्र, जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम