गोरखपुर

पति से हुआ फोन पर विवाद…नदी में कूदी महिला…रेस्क्यू के दौरान खुद तैर कर निकली, बताई चौंकाने वाला सच

रविवार शाम को पति और पत्नी के बीच फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। इससे नाराज होकर महिमा करकोलघाट स्थित पुल पर पहुंची और नदी में कूद गई। कुछ देर बाद महिला ने खुद को संभाला और तैरकर नदी से बाहर आ गई।
2 min read
Jun 03, 2025
Feature image

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक महिला का फोन पर पति से विवाद हो गया जिससे वह आवेश में आकर राप्ती नदी में कूद गई लेकिन कुछ ही देर बाद वह तैर कर नदी के किनारे भी आ गई। इस घटना को देख वहां मौजूद पुलिस और SDRF जवान भी अवाक रह गए।जब महिला से इस बाबत पूछा गया तब बोली कि बच्चों की याद आई, इसलिए मरने का इरादा छोड़कर तैरकर बाहर आ गई।

राप्ती नदी में कूदी महिला, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

गगहा पुलिस के मुताबिक गजपुर की महिमा साहनी ने रविवार रात कराहकोल पुल से राप्ती नदी में छलांग लगाई थी। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो गौरान डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने कराहकोल पुल के नीचे राप्ती नदी में रात करीब 11 बजे पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तब तक 11:30 बजे महिमा खुद ही तैर कर वापस आ गई।

थोड़ी देर में खुद तैर कर निकल गई बाहर, बोली…बच्चों की आई याद

महिमा ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि घर पर पति से झगड़ा हो गया था, नाराज होकर आत्महत्या करने आई थी। राप्ती नदी में कूदने के बाद परिवार व बच्चों की याद आने लगी, इसलिए तैरकर बाहर आई। महिमा ने बताया कि वह मछुआरे परिवार से है, इसलिए उसे बचपन से ही तैरना आता है। महिला ने बताया कि उसका पति बंगलुरू में रहता है और वह तीन बच्चों के साथ यहां रहती है। वह साथ रहने को बोलती तो पति उसे अनसुना कर देती है। इसी बात पर पति से फोन पर उसका विवाद हो गया और इसी से खार खाकर वही नदी में कूद गई।

इस संबंध में गगहा थाना प्रभारी सुशील कुमार चौरसिया का कहना है कि महिला नदी में कूद गई थी, खुद ही तैरकर वापस भी आ गई। वह पति से नाराज थी, उसे समझा-बुझाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Published on:
03 Jun 2025 01:51 pm