5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति से झगड़े के बाद मां ने बेटे संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

पति से कहासुनी के बाद नाराज महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दर्दनाक हादसे में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर कला गांव के पास सोमवार सुबह हुई। मृतका की बहन ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

पति से झगड़े के बाद मां ने बेटे संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। पति से कहासुनी के बाद नाराज महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दर्दनाक हादसे में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर कला गांव के पास सोमवार सुबह हुई। मृतका की बहन ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव तराखास निवासी भूपेंद्र की शादी जून 2022 में करनपुर कला निवासी ओमप्रकाश की 20 वर्षीय बेटी अंगूरी से हुई थी। दोनों का डेढ़ वर्षीय बेटा अजय था। भूपेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। नाराज अंगूरी बेटे को गोद में लेकर घर से निकल गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे दोनों के शव

सुबह करीब आठ बजे वह द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर पहुंची। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। महिला ने बेटे समेत ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

बहन ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

इधर, मृतका की बहन रेखा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र ने अंगूरी और उसके बेटे को ट्रेन के आगे धक्का देकर जान से मारा है। हालांकि, देर शाम तक इस संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई थी। फरीदपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की शिकायत मिलने पर मामले की विधिवत जांच की जाएगी।