गोरखपुर

रेलवे, सचिवालय, नगर निगम में बांटते थे नौकरियां, जब एटीएफ ने उठाया तो सब हैरान रह गए

सरकारी विभागों में डेढ़ दर्जन से अधिक नियुक्ति पत्र मिला इनके पास

2 min read
खाद्य विभाग का आइडी हैक

सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के हत्थे चढ़े सदस्य बेरोजगार युवकों को रेलवेे-सचिवालय-नगर निगम जैसे सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगते थे। इनके पास से काफी मात्रा में फर्जी नियुक्ति पत्र, दो लग्जरी गाड़ियां और मोबाइल बरामद हुआ है। सातों युवकों के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया है।
सरकारी नौकरी देने के नाम पर पिछले कुछ दिनों से एक गैंग सक्रिय था। बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ये लोग उनसे मोटी रकम लेते थे। युवकों को ये लोग रेलवेे, नगर निगम, वाणिज्य कर, सचिवालय, विकास विभाग, सचिवालय आदि विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर सेटिंग करते थे। एसटीएफ के अनुसार बुधवार को ये लोग किसी बड़ी सेटिंग के लिए गोरखपुर आए थे। एसटीएफ को सूचना मिली तो जाल बिछाया। देर शाम को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट पर कुछ संदिग्ध लोग दिखे। सात युवकों को पुलिस ने धरदबोचा। तलाशी में गिरोह के सदस्यों के पास से वन विभाग का एक, रेलवे का आठ, सचिवालय का 10, लखनऊ नगर निगम का दो फर्जी नियुक्ति पत्र मिला। इनके पास से चार आधार कार्ड भी मिला। एक सदस्य के पास लाइसेंसी पिस्टल व चार कारतूस भी एसटीएफ ने बरामद किया। इनके पास दो लग्जरी वाहन और ग्यारह मोबाइल भी मिला।

ये लोग पकड़े गए

एसटीएफ के अननुसार पकड़े गए आरोपियों में धुरियापार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का मनोज कुमार सिंह, गोला क्षेत्र के पड़री गांव का नरेन्द्र शुक्ल, मऊ जिले के हल्थरपुर क्षेत्र के इसहाकपुर गांव का दयानिधि, मउ में ही जगदीशपुर गांव का विशाल कुमार, सिकरीगंज क्षेत्र के सतोरा गांव का विजय कुमार तिवारी, खजनी क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव का बेदान्ती मिश्रा और झंगहा क्षेत्र के सिलहटा गांव का अखिलेश सिंह शामिल हैं।
ये हुई बरामदगी

- सचिवालय का 10 फर्जी नियुक्ति पत्र।

- लखनऊ नगर निगम का दो फर्जी नियुक्ति पत्र।


- फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट (वन विभाग) उत्तर प्रदेश का एक फर्जी नियुक्ति पत्र।


-छह फर्जी मेडिकल रिपोर्ट मोहर लगा हुआ।

-तीन विभिन्न अधिकारियों का फर्जी मुहर।

-एक लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर व चार जिंदा कारतूस।

-एक लैपटॉप

-6410 रुपया नकद

-11 मोबाइल

-मारूति स्वीफ्ट

-स्कार्पियो

-चार आधार कार्ड

-एक फर्जी परिचय पत्र

Published on:
27 Jul 2018 02:26 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार: जवानों ने मॉक ड्रिल में बहाया पसीना, दंगाइयों को काबू करने की ट्रेनिंग ली

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, देर शाम बरामद हुए शव

SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले