गोरखपुर

प्ले वे स्कूल के वैन ड्राइवर ने साढ़े तीन साल की बच्ची सेे हैवानियत

पांच दिनों तक मामला दबाने की हुई कोशिश, मेडिकल में हुई पुष्टि

2 min read
प्रतीकात्मक

मासूमों संग हैवानियत कम होने का नाम नहीं ले रहा। प्ले वे की मासूम संग स्कूल वैन के ड्राइवर ने कामांध होकर बच्ची संग रेप किया। पांच दिनों तक मामला दबा रहा। हालांकि, मेडिकल के बाद मामला उजागर होते ही पुलिस हरकत में आकर ड्राइवर को खोजने में लगी है।

शहर के पादरीबाजार क्षेत्र की रहने वाली साढ़े तीन साल की एक मासूम पास के ही एक प्लेे वे स्कूल में पढ़ती है। वह वैन से स्कूल आती जाती। खोराबार क्षेत्र का रहने वाला रमेश यादव वैन का ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को छुट्टी के बाद वैन से बच्ची घर आ रही थी। चालक रमेश यादव ने सभी बच्चों को उतार दिया, सिर्फ बच्ची उस वैन में बची। बच्ची को अकेली पाकर वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा। बच्ची को डरा धमकाकर रेप की कोशिश की। जब बच्ची घर पहुंची तो बेहद डरी सहमी थी। उसके कपड़े देख मां को कुछ शक हुआ। मां ने मासूम से किसी तरह पूरी जानकारी हासिल की। बच्ची के साथ हैवानियत से मां के पैरों तले जमीन खिसक गया। वह तत्काल स्कूल गई लेकिन शाम का वक्त होने की वजह से वहां कोई नहीं मिला। रविवार को पीड़िता मासूम की मां स्कूल प्रबंधक से मिलने पहुंची लेकिन वह विदेश गए थे। प्रबंधक के भाई ने अगले दिन बच्ची से आरोपी की पहचान कराई। बताया जा रहा है कि पहचान कराने वाले दिन आरोपी ड्राइवर गायब था।
स्कूल से न्याय न मिलता देख पीड़ित बच्ची के परिजन ने पुलिस को फोन किया। पुलिस हरकत में आई। केस दर्ज कर पीड़िता मासूम का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में बच्ची के साथ जबर्दस्ती की पुष्टि हो गई। अब पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Published on:
24 Dec 2019 12:47 pm
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां