गोरखपुर

गोरखपुर में घूम रहे हैं ठग, सीतापुर से आए व्यक्ति को लालच देकर उड़ा लिए दो लाख

गोरखपुर में वसूली पर आए एक प्राइवेट कर्मचारी को टप्पेबाजों ने झांसे में लेकर दो लाख से ज्यादा उड़ा लिए। खुद को ठगे जाने का एहसास होते ही कर्मचारी ने माथा पीट लिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 9:33 PM IST
Feature image

गोरखपुर में एक बार फिर टप्पेबाज सक्रिय हो गए हैं, उस बार इनका शिकार एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी हो गया। ठगों ने उसे लालच देकर उसके पास कंपनी का मौजूद दो लाख से ज्यादे की रकम उड़ा लिए। ठगे जाने का एहसास होने पर उसने कैंट थाने में तहरीर दी गई। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कंपनी का पैसा लेकर सीतापुर का अमरजीत निकला

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सीतापुर के तम्बौर थानाक्षेत्र के नन्हुई निवासी अमरजीत जो कि हिन्दुस्तान प्लाईवुड इंडस्ट्रीज में कार्यरत है। वह कंपनी के काम से गोरखपुर आया था। 14 दिसंबर शनिवार को बैंक रोड स्थित सैफ प्लाईवुड से कंपनी का 2 लाख रुपए से अधिक प्राप्त किया और बैग में रख लिया। इसके बाद वह पैदल ही आगे बढ़ने लगा।

वापस जाने के दौरान दो व्यक्तियों ने उसे झांसे में लिया

अमरजीत पैसा लेकर थोड़ी दूर आगे तक पहुंचा ही था कि आटो से उतर कर एक व्यक्ति आया और उससे बातचीत शुरू कर दी। दोनों बात करते हुए आगे बढ़ने लगे कि एक और आदमी ने उनके सामने से कपड़े में बंधी होई कोई वस्तु उठाया और चला गया। थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति फिर आया और बोला कि उसे गिरे हुए पैसे मिले हैं। जिसे उठाते हुए आप दोनों ने देख लिए हैं। इसलिए उसका बंटवारा कर लेते हैं।

पैसा रखने के बहाने बैग से उड़ा दिए 2 लाख

कर्मचारी के अनुसार दोपहर 1 बजे पार्क के भीतर पैसे का बंटवारा करने का बहाना बनाया गया। पैसा रखने की बात कहकर उसका बैग लिया गया। बैग लेकर उन्होंने 2 लाख रुपए निकाल लिए।इसके बाद वे चले गए। कर्मचारी ने जब अपना बैग देखा तो पैसा गायब मिला। इसके बाद उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद कैंट थाना पहुंचकर उसने तहरीर दी।

Updated on:
15 Dec 2024, 9:33 PM IST
Published on: