
फोटो सोर्स: पत्रिका, पिता ने ही की थी बेटी की हत्या
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की युवती नेहा भारती हंसिया पर गिरी नहीं थी बल्कि उसके पिता कमलेश ने ही हंसिया से उसे मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, परिजन गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने मिलकर हादसे की झूठी कहानी रची थी। पिता कमलेश भारती ने अपनी पत्नी मनोरमा से झूठी तहरीर दिलवाई थी। शनिवार को नेहा की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार किया।
इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिससे दोनों टूट गए और हत्या की बात स्वीकार कर लिए। जिस हंसिया से नेहा की गर्दन कटी थी, उसे भी परिजनों ने छिपा दिया था। रविवार सुबह पिपराइच पुलिस ने पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार किया।
पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। इस पर डांटते हुए उसे थप्पड़ मारा, इस पर बेटी ने भी हाथ चला दिया।
बेटी को इस हरकत से आहत होकर हंसिया से नेहा पर कई वार किए। खून से लथपथ होकर गिरते ही पिता भाग गया, मां उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंची जहां उसने दम तोड़ दिया।
Published on:
15 Mar 2026 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
