
गोरखपुर में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि, उसका साथी पुलिस को भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर इलाके के मैसी कंपाउंड के रहने वाले सलाउद्दीन के बेटे सरफराज के रूप में हुई।
उसके पास से एक 32 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस के मुताबिक, सरफराज पर गोरखपुर के अलग-अलग थानों में कुल 16 मुकदमें दर्ज हैं।
मुठभेड़ में घायल बदमाश ने साथियों सहित दो दिन पहले कैंट इलाके के पैडलेगंज में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद फायरिंग की थी और फरार हो गए थे।फायरिंग करते बदमाशों की तस्वीर वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस को तभी से बदमाशों की तलाश थी।
रविवार को पुलिस को गोरखनाथ इलाके में बदमाशों की लोकेशन मिली। सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जब बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी और वो वहीं गिर गया। जबकि, उसका साथी फरार हो गया।
Updated on:
15 Dec 2024, 4:02 PM IST
Published on:
15 Dec 2024, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.