
फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी
गोरखपुर में श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति, पाण्डेयहाता द्वारा आयोजित पारंपरिक नरसिंह (शोभायात्रा) यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भक्त प्रह्लाद की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रथ (शोभायात्रा) को रवाना किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्तों के साथ फूलों की होली भी खेली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समिति को शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाण्डेयहाता की यह ऐतिहासिक परंपरा वर्ष 1927 से निरंतर परंपरागत तरीके से संचालित हो रही है, जो गोरखपुर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। आयोजन स्थल एवं शोभायात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह।
मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, एसपी सिटी दिनेश गोदारा, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय सहित कैंट एवं कोतवाली क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता सहित होलिका दहन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Published on:
02 Mar 2026 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
