27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में करंट से झुलसे बच्चे को बचाने में गई मां की भी जान…उजड़ गया परिवार, मचा कोहराम

गोरखपुर में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, इसमें मां और बेटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, चीख पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, करंट की चपेट से मां,बेटे की मौत

गोरखपुर में शुक्रवार की शाम सहजनवा थानाक्षेत्र के अचियापार गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया यहां घर के भीतर सो रहे मां और उसके छह वर्षीय बेटे की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब मां और बेटा अपने कमरे में सो रहे थे। अचानक वे करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

सोते समय बेटे के हाथ पर गिरा नंगा तार, झुलसने लगा मासूम

जानकारी के अनुसार, अचियापार निवासी राजेंद्र की पत्नी आरती देवी शुक्रवार शाम अपने छह वर्षीय बेटे अनुराग निषाद के साथ कमरे में सो रही थी। बताया जा रहा है कि उसी दौरान अचानक कमरे में मौजूद बिजली का तार टूटकर मासूम अनुराग के हाथ पर गिर गया। तार गिरते ही मासूम का हाथ झुलसने लगा।

मां की टूटी नींद, बचाते समय खुद भी झुलसी हुई मौत

बच्चे की चीख सुन अचानक मां की आंख खुली, तो आरती ने अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया। जैसे ही उसने अनुराग को बिजली के तार से अलग करना चाहा, वह खुद भी हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गई।

चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पड़ोस के लोग और परिजन कमरे के अंदर पहुंचे, तब तक मां-बेटे दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मां बेटे की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी केशरी नंदन तिवारी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सहजनवा महेश चौबे का कहना है कि मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग