27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटर के छात्र अंकुश की हत्या को लेकर फूटा परिजनों का गुस्सा…शव रखकर प्रदर्शन, अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक

गोरखपुर के कोतवाली इलाके के एक स्कूल में बुधवार को 12वीं का एग्जाम देकर निकले दो छात्रों के बीच स्टैंड में मारपीट हो गई। इसके बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, परिजनों की अधिकारियों से झड़प

गोरखपुर में इंटरमीडिएट के छात्र अंकुश सिंह की हत्या के बाद शुक्रवार सुबह लखनऊ से शव आने के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और वे सुबह घर के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिए। इस बीच परिजनों और अधिकारियों में नोंकझोंक भी हुई।

केमेस्ट्री की परीक्षा देने गया था अंकुश

बता दें कि कुशीनगर जिले के पेमली सुमली निवासी जनार्दन सिंह सपरिवार शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित सरदार पटेल नगर कॉलोनी में रहते है। उनका बेटा अंकुश सिंह इंटर साइंस का छात्र था। बुधवार को वह द्वितीय पाली में रसायन की बोर्ड परीक्षा देने बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कालेज में गया था।

पार्किंग में हुई थी आरोपी सत्यम से हाथापाई

परीक्षा से पहले नीना थापा स्कूल के छात्र सत्यम कुमार गौड़ से पार्किंग में साइकिल खड़ी करने को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। किसी तरह दोस्तों ने विवाद शांत कर कर दोनों को परीक्षा हाल में भेज दिया।

शाम को अंकुश पर ईंट से हमला कर किया घायल

लेकिन शाम करीब 5:15 बजे जब परीक्षा खत्म हुई तब गेट से बाहर निकलते ही सत्यम ने पीछे से अंकुश के सिर पर ईंट से मार दिया। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपित सत्यम गौड़ को देर रात नंदानगर के दरगहिया स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया था। परिवार ने डीबी इंटर कालेज प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि परीक्षा केंद्र पर हुए विवाद को गंभीरता से नहीं लिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद परिजन शांत हुए।

अभिनव त्यागी, SP सिटी

SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मुख्य आरोपित सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वजन के आरोप की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग