27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में वकील की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी तनाव…जल निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद हो गया खूनी

गोरखपुर के बांसगांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में वकील अग्निवेश सिंह की मौत हो गई। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव है, फोर्स लगातार गश्त कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, वकील की। पीट पीट कर हत्या

गोरखपुर में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिए। इस दौरान एक वकील की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है, दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी

मृतक वकील के पिता और भाई को भी चोटें आई हैं फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। यह विवाद बांसगांव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ ,मृतक की पहचान अग्निवेश सिंह एडवोकेट के रूप में हुई है। हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

जल निकासी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

इस घटना के बाद मृतक अग्निवेश सिंह के भाई नीतीश सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की पीट-पीटकर हत्या की गई है। यह विवाद जल निकासी को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस झड़प में दूसरे पक्ष के संजय सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में अग्निवेश सिंह के भाई नीतीश सिंह एडवोकेट और उनके पिता सुनील सिंह भी चोटिल हुए हैं। हालांकि, उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मृतक के परिजनों में मचा कोहराम, भारी फोर्स तैनात

घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है,और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए बांसगांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। SDM बांसगांव प्रदीप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं, क्षेत्र में तनाव कायम है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग