2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर CMO बन मांग रहा है पैसा, लखीमपुर और महाराष्ट्र से भी जुड़ा तार…दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपी की तलाश में लगी पुलिस

गोरखपुर में CMO के नाम पर जालसाजी का नया खेल सामने आया, बता दें कि एक मेडिकल संचालक के पास CMO बन एक व्यक्ति ने फोन कर पैसे की डिमांड की

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, गोरखपुर

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, CMO office

गोरखपुर में साइबर जालसाजी का हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक ठग ने CMO डॉ. राजेश झा बन एक मेडिकल संचालक से रुपये मांगने की कोशिश किया।

फोन के बाद घबड़ाए संचालक ने किसी परिचय से CMO से संपर्क कर उन्हें मामले की जानकारी दिया। जालसाजी का गम्भीर मामला देख CMO ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

CMO ने खुद दर्ज कराया जालसाजी का मुकदमा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक CMO डॉ. राजेश झा की तहरीर के अनुसार, मोबाइल नंबर 8419022640 से अज्ञात व्यक्ति विभिन्न लोगों को फोन कर खुद को डॉ. राजेश झा बताते हुए धन की मांग कर रहा था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नंबर उनका नहीं है और उनके नाम का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड का प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सर्विलांस पर महाराष्ट्र में मिला लोकेशन

पुलिस ने जब यह नंबर सर्विलांस पर लगाया तब जांच में सामने आया कि जिस नंबर से कॉल की जा रही थी। वह लखीमपुर खीरी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है और वर्तमान यह नम्बर महाराष्ट्र में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी से रुपये ठगे जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन धन उगाही का प्रयास स्पष्ट है।

CO कैंट बोले…जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

CO कैंट योगेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सिम पंजीकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।