गोरखपुर

ALERT मौसम विभाग की चेतावनी, कल इन जिलों में आएगा तूफान, हो सकता है भारी नुकसान

यूपी में दो बार तबाही मचा चुका तूफान एक बार फिर दस्तक देने जा रहा

2 min read
thunderstorm alert warning aandhi toofan latest news

गोरखपुर। यूपी में दो बार तबाही मचा चुका तूफान एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है। अगले 24 घंटों में पूर्वांचल के जिलों में फिर तबाही का तूफान आने जा रहा। बिजली की कड़क के साथ धूलभरी आंधी चलेगी। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी किया है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, आजमगढ़, मउनाथ भंजन, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, फैजाबाद, बलिया.

यूपी में दो बार तबाही मचा चुका है आंधी-तूफान

बीते दो मई के अलावा 13 मई यानी रविवार को आंधी-पानी ने काफी तबाही मचाई थी। दर्जनों जानें इस वजह से चली गई थी। पूरे यूपी में मौसम ने काफी सितम ढाए थे। कई जानें गई थी। किसान बर्बाद हो गए थे। गरीबों के आशियाने तबाह हो गए थे। अचानक से आई इस तबाही ने किसी को संभलने का मौका भी नहीं दिया था। तबाही के बाद बस उसका आंकलन किया जा सका।
अब लोग और सरकरी विभाग इस तबाही को और नहीं होने देना चाहता है। इसलिए अगले 24 घंटों के मौसम के पूर्वांनुमान और अलर्ट को देखते हुए सभी सक्रिय हैं। लोग भी तबाही से निपटने के लिए अपनी तैयारियां कर रहे। हर जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग तूफान-अत्यधिक बारिश या किसी अन्य प्राकृृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग भी अपने सूत्रों और लोगों को चैकन्ना रहने का संदेश प्रसारित कर रहा है।
शासन द्वारा भी सभी अफसरों को निर्देश जारी किया गया है कि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। तत्काल ही समस्त सर्वे काम पूरा कर संबंधित पत्रावलि भेजी जाए। अहेतुक सहायता तत्काल मुहैया कराई जाए। अपने अपने जिलों में डीएम व एसपी हर प्रकार की स्थिति पर नजर बनाए रखे ताकि सहायता में किसी प्रकार की कोताही न हो।

Published on:
14 May 2018 05:55 pm
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां