गोरखपुर

ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टेंपो में टक्कर, मौके पर 2 की मौत

रामगढ़ताल के कठौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां ट्रैक्टर- ट्राली ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार 2 मजदूरों की मौत हो गई।

less than 1 minute read

रामगढ़ताल के कठौर में गुरुवार की दोपहर को एक एक्सीडेंट हो गया जिसमे मौके पर दो लोगो की मौत हो गई और तीन बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

मजदूरी के लिए घर से निकला था संजय
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ताल इलाके के बड़गो निवासी संजय यादव मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। वह ऑटो में सवार होकर कठौर जा रहा था। कठौर बंधे के पास पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने आटो में ठोकर मार दी। जहां संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज के दौरान आश मोहम्मद की मौत
दूसरा मृतक आश मोहम्मद बड़गो गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर आश मोहम्मद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आश मोहम्मद की भी मौत हो गई।

शराब की भट्ठी से लौट रहे थे मजदूर
इस हादसे में घायल हुए गोधन, चंद्रकेतु और एक अन्य व्यक्ति का इलाज़ नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक ऑटो गोधन का है जिसे चंद्रकेतु चला रहा था। जबकि, इस पर सवार सभी मजूदरी करने आए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी शराब की भट्ठी से आ रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
02 Feb 2023 08:49 pm
Published on:
02 Feb 2023 08:48 pm
Also Read
View All