18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में पत्नी पर हंसिया से जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार

Gorakhpur news: गोरखपुर के हरैया गांव में घरेलू विवाद के बाद वारदात जिसमें पति ने पत्नी के सिर और गर्दन पर गंभीर वार किया है जिसका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

पत्नी पर किया जानलेवा हमला( सोर्स: अनूप शुक्ला)

Husband attack on his wife: गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में रविवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 42 वर्षीय महिला साफिया के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, घेराबंदी कर आरोपी पति जलालुद्दीन उर्फ पंगूल को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। हरैया गांव निवासी 45 वर्षीय जलालुद्दीन उर्फ पंगूल अपनी पत्नी साफिया पर शक करता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। रविवार शाम भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आपा खो दिया और धारदार हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में साफिया गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई।

सिर और गर्दन पर किए वार, हालत नाजुक

हमले में महिला के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला की हालत देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस और परिजनों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। गंभीर चोटें लगने के कारण महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एक ओर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं दूसरी ओर आरोपी की तलाश में गांव में घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से ही जलालुद्दीन उर्फ पंगूल को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। पुलिस घटना के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

हत्या के प्रयास समेत धाराओं में कार्रवाई

सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे घरेलू विवाद और पत्नी पर शक की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या के प्रयास समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।