कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट GRD एवम गोरखपुर मिलिट्री स्टेशन के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर वी. संतोष ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों, वीर नारियों व सैनिक विधवाओं को सेना दिवस और पूर्व सैनिक दिवस का महत्व बताया।
मंगलवार को शहीद दिवस के मौके पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को गोरखपुर के मिलिट्री स्टेशन कूड़ाघाट में श्रद्धांजलि दी गयी।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट GRD एवम गोरखपुर मिलिट्री स्टेशन के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर वी. संतोष ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों, वीर नारियों व सैनिक विधवाओं को सेना दिवस और पूर्व सैनिक दिवस का महत्व बताया।
प्रोग्राम की शुरुआत में सबसे पहले सैन्य अधिकारियों और शहीदों के आश्रितों ने GRD युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक विधवाओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने अच्छम सैनिकों को व्हील चेयर, वाकिंग स्टिक और वाकर दिया। DPDO व स्टेशन मुख्यालय पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कुनराघाट की ओर से स्पर्श अवेर्नेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैनिकों के समस्याओं का निदान किया गया।
मेजर जनरल एसके जसवाल AVSM, ECHS , कर्नल योगेंद्र यादव ने सैनिकों के स्वस्थ्य संबंधी जानकारी भी साझा की। इस दौरान ब्रिगेडियर वी संतोष, कर्नल दीपेंद्र पॉल, एडम कमांडेंट और कर्नल आरके उपाध्याय, OIC, ESM और ECHS सेल के साथ ही भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रित मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर वी. संतोष ने बताया कि हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के मौके पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यूथ को अपनी अदम्य साहस वाली सैन्य विरासत से अवगत कराना है, उन्होंने कहा की हम शहीदों के परिवार के साथ हर क्षण हर पल खड़े हैं। सेना और देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।