15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur News: गोरखपुर में पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, पड़ोसियों ने हथौड़े से फोड़ा सिर…हालत गंभीर

Attack on ex minister: गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गंगा निषाद पर उनके ही पट्टीदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि भगवत निषाद, उनके बेटे अजय और विजय निषाद समेत कुछ लोग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

CCTV फुटेज

गोरखपुर के गुलहरिया में बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे गंगा प्रसाद निषाद पर घर के बाहर ही पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया, आरोपियों ने सैंटरिंग में इस्तेमाल होने वाले हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनके बाई आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी। परिजनों ने आनन- फानन में उन्हें चरगांवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने BRD मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल किया आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पड़ोसियों ने किया हथौड़ी से हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर

जानकारी के मुताबिक खुटहन गांव के रहने वाले पूर्व मंत्री गंगा निषाद गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घर के मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले भगवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद कुछ लोगों के साथ पहुंचकर उनपर हमला कर दिया। पूर्व मंत्री के बेटे सुरेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने हथौड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किया।

हमले में बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट लग गई। आवाज सुन कर जबतक परिजन बाहर निकलें तबतक हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि पूर्व मंत्री जमीन पर गिरे हुए थे। उनके सिर से खून निकल रहा था, आनन- फानन में उन्हें चरगांवा CHC ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया।

बता दें कि पूर्व मंत्री गंगा निषाद वर्ष 2007 में बनी बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री थे, उनके भाई यमुना निषाद निषादों के कद्दावर नेता थे जिनकी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी

पूर्व मंत्री के परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पड़ोसियों ने मकान से सटे ही गड्ढा खुदवाया था, इस पर उन्होंने विरोध किया और कहा कि बरसात में उनका मकान गिर सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से कहासुनी हुई जिसके बाद से तनातनी चल रही थी। बेटे का आरोप है कि इसी विवाद के चलते ही पड़ोसियों ने हमला किया है। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग