15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur News: पत्नी से अवैध संबंध का शक, युवक ने भाई को मारी गोली, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

Gorakhpur News: गुरुवार की रात बेलीपार थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई को अवैध संबंध के शक में गोली मार दी। विवाद तब शुरू हुआ जब आरोपी ने पत्नी और भाई को एक साथ देखा, इस दौरान रोशन ने गुस्से में रोहन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

घायल युवक (फ़ोटो सोर्स: पत्रिका)

गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना में गुरुवार की रात एक युवक ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया, गोली लगते है ही युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को पिस्टल के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटे भाई की हालत गंभीर है और इसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पत्नी से अवैध संबंध का शक, छोटे भाई को मारा गोली

जानकारी के मुताबिक बेलीपार गांव निवासी धर्मेंद्र पाल के बेटे रोशन पाल को शक था कि उसकी पत्नी और छोटे भाई रोहन पाल के बीच अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे दोनों भाइयों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया।

बात बढ़ने पर रोशन पाल ने पिस्टल निकाल ली और छोटे भाई रोहन पाल पर फायर झोंक दिया। एक गोली उसके गले में लगी, जिसके बाद रोहन जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। उसकी हालत देख वहां खड़ी आरोपी की पत्नी भी दहशत में आ गई और शोर मचाना शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, इसी बीच किसी ने किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही बेलीपार थाने में हड़कंप मच गया, थोड़ी ही देर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। SP साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि दोनों भाई गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके पिता धर्मेंद्र पाल पुणे में काम करते हैं। आरोपित के कब्जे से पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

आरोपित के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। सीओ बांसगांव ने बताया कि आरोपी रोशन पाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग